फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। पल्स पोलियो अभियान के तहत शनिवार को यहां महिला अस्पताल में स्वास्थ्य निदेशक कुमाऊं मंडल डॉ. केके पांडे ने नौनिहाल को पोलियो की खुराक पिलाकर पोलियो बूथ का उद्घाटन किया। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वह पांच वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाएं। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई। वहां महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. कांता किरण, राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप मर्तोलिया, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय कुमार शर्मा, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. महेश चंद्र जोशी, डॉ. मीनाक्षी सुमन, डॉ. निधि गोस्वामी, सहायक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी अमित चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें