फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nainital News: बीडी पांडे अस्पताल में बढ़े पीलिया के 25 मरीज भर्ती

Sat, 05 Sep 2026 12:06 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनीताल। ज्योलीकोट क्षेत्र में बीते दो महीने से दूषित पेयजल की समस्या बनी हुई है। इससे क्षेत्र के कई ग्रामीणों में उल्टी-दस्त, बुखार और पीलिया की समस्या बढ़ी है। अब बीडी पांडे जिला अस्पताल में रोजाना 20 से 25 मरीज पीलिया की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। जांच के बाद उन्हें भर्ती किया जा रहा है। अस्पताल में करीब 25 पीलिया पीड़ित मरीज भर्ती हैं।
विज्ञापन


अस्पताल प्रबंधन के अनुसार भर्ती मरीजों में 90 फीसदी ज्योलीकोट और आसपास के गांवों के हैं। क्षेत्र में पेयजल दूषित होने की शिकायत के बाद स्वास्थ्य टीमें गांवों में शिविर लगाकर ग्रामीणों की जांच कर रही हैं। वहीं पेयजल टंकियों की सफाई की जा रही है।

बीडी पांडे अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एमएस दुग्ताल ने लोगों से पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि आंख या त्वचा पीली पड़ना, पेशाब का रंग गहरा होना, भूख कम लगना, उल्टी, कमजोरी या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर खुद दवा लेने के बजाय तत्काल चिकित्सक से जांच करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें