नेपाल में बचाव कार्य के लिए परिवहन निगम की बसों का बेड़ा भेजा जाएगा। यह बसें सोमवार की सुबह रवाना हो जाएंगी। इसमें नेपाल सीमा के करीब टनकपुर डिपो से बसों को भेजा जाएगा। इसके अलावा हल्द्वानी, रामनगर, रुद्रपुर, काशीपुर डिपों से भी बसों को शामिल किया जाएगा। आरएम तकनीकी लेखराज ने आदेश पहुंचने की पुष्टि की है। पहले चरण में करीब 25 बसों को भेजा जाएगा।