नैनीताल। एससीईआरटी की ओर से आयोजित मंडल स्तरीय संगीत और कला अध्यापक प्रतिभा प्रतियोगिता के विजेता शिक्षकों को जीजीआईसी में आयोजित समारोह में सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त कुमाऊं संजय खेतवाल रहे। अपर शिक्षा निदेशक ने बताया कि संगीत में 23, जबकि कला प्रतियोगिता में 12 शिक्षक विजेता घोषित किए गए। बता दें कि शनिवार को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक व बेसिक रघुनाथ लाल आर्य ने शिक्षकों को सम्मानित किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि अपर आयुक्त, एडी शिक्षा, प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल, जीआईसी के प्रधानाचार्य आरएस अधिकारी ने समारोह का शुभारंभ किया।
लोक संगीत वर्ग में राइंका बिविल चंपावत के सुनील पांडे पहले, राइंका नामती चेटाबगड के दीवान कोश्यारी दूसरे व राइंका कौलाग के गोपाल पंत तीसरे, विद्या वादन के शास्त्रीय वादन में जीजीआईसी बनभूलपुरा की मोहनी बंसल और लोकवादन में राइंका काफलीगैर बागेश्वर के हरीश राम प्रथम रहे।
लोक नृत्य विद्या में हाईस्कूल भनार कपकोट के पंकज साह प्रथम, सुगम नृत्य में जीजीआईसी पिथौरागढ़ की रमा खर्कवाल प्रथम, जीजीआईसी खेतीखान की सुमन नेगी द्वितीय रहीं। लोकनृत्य में राइंका कौलाग की भुवनेश्वरी प्रथम, जीजीआईसी पिथौरागढ़ की सुकीर्ति विनोद द्वितीय रहीं।
चित्र संयोजन में राइंका तिलसारी के हरिमोहन कंसेरी प्रथम, राइंका देवीथल के जनार्दन द्वितीय व राइंका बरहैनी के रामलाल तृतीय, चित्रांकन में राइंका चित्रेश्वर के कृष्ण चंद्र प्रथम, राइंका लोहाचैरा बागेश्वर की अनुराधा रानी द्वितीय व राबाइंका पंतनगर की स्मिता पांडे तृतीय, लोक चित्रकला में राइंका चंपावत की ज्योत्सना बोहरा प्रथम, हाईस्कूल गलईकंधार बागेश्वर की भावना लोहनी द्वितीय व राइंका ल्वेशाल नैनीताल की सीमा आर्या तृतीय, संगीत प्रतियोगिता के शास्त्रीय संगीत वर्ग में जीजीआई चंपावत की नमिता मुरारी प्रथम, जीजीआईसी हल्द्वानी की डिंपल जोशी द्वितीय व जीजीआईसी रानीखेत की मीनाक्षी उप्रेती तृतीय, सुगम संगीत में राइंका भौर्सा के डॉ. हरीश जोशी प्रथम, राइंका चैखुटिया की चंद्रकला भट्ट द्वितीय व जीजीआईसी पिथौरागढ़ की हंसा धामी तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस मौके पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूरन सिंह बिष्ट, आलोक जोशी, ललित सती, कविता पांडेय प्रमोद कुमार आदि रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमा जोशी व जगमोहन रौतेला ने किया।