फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand News: 223 करोड़ की योजना से बुझेगी भीमताल और भवाली के लोगों की प्यास, 5700 को मिलेगा कनेक्शन

Sat, 04 Jan 2025 12:19 PM IST
हीरा मेहरा हरीश चंद्र पांडे, संवाद

सार

पेयजल निगम भीमताल की ओर से भीमताल और भवाली में पेयजल आपूर्ति को निरंतर सुचारू करने के लिए 223 करोड़ की लागत से नए ट्यूबवेल और नए पानी के टैंक के निर्माण किए जा रहे है। वहीं, पेयजल लाइन बिछाने के साथ लोगों को कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए साल पर भीमताल और भवाली के नगर वासियों की लंबे समय से चले आ रही पेयजल समस्या का सामाधान होने की उम्मीद जगीं है। पेयजल निगम भीमताल की ओर से भीमताल और भवाली में पेयजल आपूर्ति को निरंतर सुचारू करने के लिए 223 करोड़ की लागत से नए ट्यूबवेल और नए पानी के टैंक के निर्माण के साथ पेयजल लाइन बिछाने के साथ लोगों को कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है और जल्द शासन में प्रस्ताव भेज दिया जाएगा। शासन से वर्ल्ड बैंक से धनराशि स्वीकृत होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ताकि भविष्य में भीमताल और भवाली में बढ़ती आबादी को पेयजल समस्या का सामना न करना पड़ सके।

 

भीमताल में 135 करोड़ से होंगे निर्माण कार्य

विज्ञापन

पेयजल निगम की ओर से भीमताल नगर क्षेत्र के लिए 135 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। भीमताल में 09 नए ट्यूबवेल और 17 टैंक बनाएं जाएंगे। साथ ही 180 किमी पेयजल लाइन बिछाने के साथ 3500 लोगों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराएं जाएंगे।

 

भवाली में 88 करोड़ से होंगे निर्माण कार्य
भवाली नगर क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था के लिए पेयजल निगम की ओर 88 करोड़ का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके तहत नगर में 07 नए ट्यूबवेल के साथ 08 पानी के टैंक तैयार किए जाएंगे। साथ ही 110 किमी पेयजल लाइन बिछाने के साथ 2200 लोगों को कनेक्शन दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया गया है।

भीमताल और भवाली में लगभग 223 करोड़ की लागत से नए ट्यूबवेल, नए पानी के टैंक के साथ पेयजल लाइन बिछाने के बाद लोगों को पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा। वर्ल्ड बैंक से धनराशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। नए ट्यूबवेल और पानी के टैंक बनने से पानी की समस्या हल हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक प्रजापति, अधिशासी अभियंता, पेयजल निगम भीमताल

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें