फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में टॉप 10 में दीपक मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर (नैनीताल)। ग्राम चोरपानी निवासी दीपक मिश्रा ने नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में टॉप 10 में स्थान पाया है। यह आयोजन 29 से 31 मार्च तक चेन्नई में हुआ था। दीपक ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जिम कॉर्बेट पब्लिक स्कूल और एमपी हिंदू इंटर कॉलेज से पूरी की। भारतीय वायु सेना में एयरक्राफ्ट इंजीनियर दीपक हैदराबाद में कार्यरत हैं। सेवा से समय निकालकर दीपक रोजाना छह घंटे न्यूनतम वर्कआउट करना नहीं भूलते। इसी कारण दीपक वर्ष 2017 में वायु सेना में रहते स्वर्ण पदक भी जीत चुके हैं। 21 साल की उम्र से ही दीपक ने जिम जाकर व्यायाम करना शुरू कर दिया था। अब दीपक मिस्टर उत्तराखंड की तैयारी कर रहे हैं। दीपक का सपना 2020 तक मिस्टर इंडिया और 2025 तक मिस्टर वर्ल्ड का ख़िताब जीतना है। इसके लिए वह कठिन परिश्रम कर आवश्यक फ़ूड सप्लीमेंट्स ले रहे हैं। दीपक ने अपनी सफलता का श्रेय माता मुन्नी देवी, पिता स्व. भोलादत्त मिश्रा समेत वायु सेना के कोच को दिया है।
विज्ञापन


नेशनल बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप में टॉप 10 में दीपक मिश्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें