भीमताल (नैनीताल)। कुमाऊं विश्वविद्यालय के भेषज विज्ञान के एमफार्मा द्वितीय वर्ष की छात्रा उमा रावत ने विज्ञान धाम देहरादून में आयोजित उत्तराखंड विज्ञान एवं तकनीक कांग्रेस-2019 में युवा वैज्ञानिक का पुरस्कार प्राप्त किया है। संकायाध्यक्ष डॉ.बीके सिंह के निर्देशन में उमा प्रोजेक्ट कार्य कर रही हैं।
वहीं डॉ.राजेश्वर कमलकांत के निर्देशन में कैंपस के छात्र ललित मोहन जोशी को सागर इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी बाराबंकी में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में तृतीय स्थान मिला है। विभागाध्यक्ष डॉ.अर्चना नेगी ने बताया कि कैंपस के विद्यार्थियों द्वारा बेहतर शोध कार्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं।