फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी बैंक चलाएगा मोबाइल एटीएम बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। सहकारिता विभाग किसानों की आर्थिकी को बढ़ाने के साथ ही सहकारिता से आम आदमी को जोड़ने के लिए सहकारिता के क्षेत्र में कई अभिनव प्रयोग करने जा रहा है। सहकारिता विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। सात मार्च को देहरादून में मुख्यमंत्री सहकारिता विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि नेशनल लॉ कालेज की आधार शिला रखकर सरकार ने एतिहासिक पहल की है। अब सहकारिता के क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। आंगनबाड़ी में पढ़ने वाले प्रदेश के तीन लाख बच्चों को अब निशुल्क आंचल दूध उपलब्ध कराया जाएगा।
इसके अलावा प्रदेश के किसानों और दूरदराज के लोगों को बैंकिंग की बेहतर सुविधा देने के लिए प्रत्येक जिले में सहकारी बैंक की एटीएम वैन चलेगी। जो लोगों की धन संबंधी जरूरतों को मौके पर ही पूरा करेगी। प्रदेश की एक सौ सहकारी समितियों में बाबा रामदेव के स्वदेशी उत्पादों सस्ते दरों पर किसानों को उपलब्ध कराए जाएंगे। इन सभी योजनाओं का शुभारंभ सात मार्च को देहरादून के परेड ग्राउंड में मुख्यमंत्री करेंगे। इस कार्यक्रम में प्रदेश के दस हजार से अधिक लोग मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें