फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात हाईस्कूल और एक इंटर कॉलेज का होगा विलयीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। शिक्षा विभाग जिले के सात हाईस्कूलों और एक इंटर कॉलेज का विलयीकरण आठ इंटर कॉलेजों में करने जा रहा है। विद्यालयों के विलयीकरण करने का शासनादेश भी शिक्षा विभाग भीमताल को जारी कर दिया गया है। इसके तहत शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने जिले के सात हाईस्कूल, एक इंटर कॉलेजों का विलयीकरण आठ इंटर कॉलेजों में ए और बी श्रेणी के तहत किया गया है। जिसके लिए बीईओ, डिप्टी बीईओ को विद्यालयों के विलयीकरण के पत्र जारी कर दिए गए हैं। शिक्षा विभाग ने विलय किए गए हाईस्कूलों में 31 मार्च तक ही कक्षा चलाने के निर्देश दिए हैं। नए शैक्षिक सत्र से इनमें पढ़ाई, प्रवेश नहीं हो सकेंगे।
विज्ञापन



शिक्षा विभाग ए, बी श्रेणी के तहत करेगा विलयीकरण
31 मार्च तक ही चलेंगी कक्षाएं, नए शैक्षिक सत्र से इनमें पढ़ाई, प्रवेश नहीं हो सकेंगे

हाईस्कूलों का होगा विलयीकरण
डीईओ माध्यमिक हीरालाल गौतम ने बताया कि जिले के सात राजकीय हाईस्कूल और एक इंटर कॉलेज को जीआईसी में विलयीकरण शासनादेश के आधार पर नए शैक्षिक सत्र से किया जाएगा। इसमें विलयीकरण दो श्रेणी ए और बी के आधार पर किया गया है। इसमें ए श्रेणी में पांच विद्यालय लिए गए हैं जो 100 मीटर के दायरे में और एक ही परिसर में हैं। बी श्रेणी में तीन विद्यालयों में 30 से कम छात्र संख्या है। तीन साल उन विद्यालयों में कक्षाएं संचालित हुई हों। उन विद्यालयों का पांच किमी के दायरे के इंटर कॉलेजों में विलय किया है।

इन विद्यालयों का किया विलयीकरण
डीईओ माध्यमिक हीरालाल गौतम ने बताया कि विलयीकरण ए और बी श्रेणी में किया है। इनमें से ए श्रेणी में राजकीय हाईस्कूल करनपुर का जीआईसी करनपुर में, राजकीय हाईस्कूल राजपुरा को जीआईसी राजपुरा, राजकीय हाईस्कूल कटान चोरगलिया को जीजीआईसी चोरगलिया में विलय किया गया है। कन्या हाईस्कूल खनस्यू को जीआईसी खनस्यू में, जीजीआईसी बैलपड़ाव को जीआईसी बैलपड़ाव इंटर कॉलेज में किया गया है, जबकि बी श्रेणी के राजकीय हाईस्कूल मोतीमहल को जीआईसी गूलरघट्टी रामनगर, राजकीय हाईस्कूल पाटकोट को जीआईसी पाटकोट, कन्या हाईस्कूल हिम्मतपुर चौनवाल को जीजीआईसी दौलिया हल्द्वानी में मर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें