गरमपानी (नैनीताल)। जवाहर नवोदय विद्यालय सुयालबाड़ी में कक्षा छह के लिए प्रवेश फार्म भरने की अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। नवोदय के प्राचार्य राज सिंह ने बताया कि जिले के आठ ब्लॉकों में से चार ब्लॉक में अभ्यर्थियों का अच्छी संख्या में पंजीकरण हुआ है, लेकिन रामगढ़, धारी, ओखलकांडा और कोटाबाग से पंजीकरण बहुत कम हुआ है।