फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का उल्लघंन होने पर ई रिक्शा होगा सीज:सीओे

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। कोतवाली में रविवार को सीओ एमसी बिंजौला ई रिक्शा चालकों की बैठक कर उन्हें नियमानुसार ई रिक्शा संचालन करने के निर्देश दिए। भगत सिंह चौक, बेरिया दौलत मोड़, मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित करने पर सख्त कार्रवाई करने की हिदायत दी।
विज्ञापन


मानकों के विपरीत सवारी बैठाने और नियमों का पालन नहीं करने पर रिक्शा सीज किया जाएगा। शहर में कोई भी नाबालिग ई रिक्शा चलाते मिलने पर सख्त कार्रवाई होगी। कोतवाल तुषार बोरा ने ई-रिक्शा चालकों से रजिस्ट्रेशन करवाने और स्टैंड बनाने सहित कई मामलों पर सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


तीन दिन बाद चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। वहां एसएसआई नासिर हुसैन, भाजपा नगरध्यक्ष विकास गुप्ता, सिंह स्वरूप भारती, रेशम यादव, तनवीर गुड्डू आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें