फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने फिर किया रानीखेत जिले का समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पूर्व सैनिक लीग की यहां हुई बैठक में पूर्व सैनिकों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक में एक बार फिर से रानीखेत जिले का मुद्दा उठाया गया। कहा कि सरकार को तत्काल जिला घोषित करना चाहिए। बैठक में सेना अस्पताल में दवाइयों की कमी पर नाराजगी जताई गई। ईसीएचएस सेंटर मंजूर होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं होने पर भी आक्रोश जताया गया।
विज्ञापन


यहां लीग सभागार में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान नहीं हो रहा है। एमएच में दवाइयों का टोटा बना हुआ है, जिस कारण पूर्व सैनिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईसीएचएस सेंटर मंजूर हो गया है, लेकिन यह कार्य नहीं कर रहा।

तत्काल इस पर कार्रवाई करने की मांग उठाई गई। बैठक में एक बार फिर रानीखेत जिले का मुद्दा उठाया गया। कहा कि आंदोलन करने के बावजूद सरकार ने अभी तक इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की है। इसे लेकर पूर्व सैनिक भी सड़कों पर उतरेंगे। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार ध्यान सिंह ने और संचालन महासचिव कैप्टन अर्जुन सिंह बिष्ट ने किया। इस अवसर पर हवलदार प्रताप सिंह, हवलदार आरडी उपाध्याय, सूमे एमसी जोशी, ऊर्बादत्त, गोविंद सिंह, कमला रावत, रमा भंडारी सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें