फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट की पार्किंग स्थल पर सजेगा पटाखा बाजार, बाहरी फड़ व्यापारी बेच सकते हैँ सामान

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। दीपावली पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। दीवाली पर जहां कैंट के बहुउद्देशीय हाल के समीप पार्किंग स्थल पर पटाखा बाजार सजेगा, वहीं लोगों की सुविधा को देखते हुए व्यापार मंडल ने भी बाहरी फड़ व्यवसायियों के लिए थोड़ा नरमी बरत दी है, लेकिन इसमें शर्त यह है कि बाहरी व्यापारी सिर्फ वही सामान बेचेगा, जो नगर की दुकानों में उपलब्ध न हो।
विज्ञापन


यहां आने वाले फड़ व्यापारियों से हर हाल में पहले पुलिस सत्यापन कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।
मालूम हो कि त्योहारी सीजन में भारी संख्या में बाहरी फड़ व्यापारी नगर में अड्डा जमा लेते हैं। सड़क के दोनों ओर दुकानें सज जाती हैं, जिससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, वहीं स्थानीय व्यापारियों को भी नुकसान होता है, इसीलिए व्यापारियों ने फड़ व्यापारियों का विरोध किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें