हल्द्वानी। अमर उजाला फाउंडेशन और उत्तराखंड राज्य एड्स नियंत्रण सोसायटी नैनीताल जिले की ओर से राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस पर सोमवार को बेस अस्पताल में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर में आकर एक यूनिट महादान कर आप किसी का जीवन बचा सकते हैं।
एक अक्तूबर को राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के रूप में मनाया जाता है। सोमवार को बेस अस्पताल के ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर खालसा इंटर कॉलेज और जीजीआईसी कालाढूंगी रोड की छात्राएं रैली निकालकर रक्तदान के लिए लोगों को जागरूक करेंगी। रैली बेस अस्पताल पहुंचेगी। शिविर सुबह 10:30 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगा।
- बेस अस्पताल में इस समय 250 यूनिट खून उपलब्ध है, जबकि 500 यूनिट खून रखने की क्षमता है।
रक्तदान के फायदे
- तीन माह में रक्तदान करने से सात जांचें निशुल्क हो जाती हैं।
- वीडीआरएल, मलेरिया, हेपेटाइटिस बी एवं सी, एचआईवी, एचबी, ब्लड ग्रुप।
- नया खून जल्दी बनता है।
- बोन मैरो से खून बनने की रफ्तार बढ़ जाती है।
- कार्ड से जरूरत पड़ने पर खून उपलब्ध हो जाता है।
ये कर सकते हैं रक्तदान
- हीमोग्लोबिन 12.5 ग्राम/डेसीलीटर हो।
- पल्स 50 से 100 प्रति मिनट हो।
- ब्लड प्रेशर 100 से 150 के बीच हो।
- वजन 45 किलोग्राम से कम न हो।