हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को बीएससी, बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में ऑफलाइन दाखिले के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ी लेकिन महाविद्यालय प्रशासन के इन कक्षाओं में बढ़ाई गई अतिरिक्त सीटें सरेंडर करने की वजह से तमाम विद्यार्थी दाखिला पाने से वंचित रह गए। बीकॉम में केेवल 40 ही दाखिले हुए। ऑफलाइन दाखिले के लिए प्रवेश काउंटर 11 से तीन बजे तक खुले, जिससे दूरदराज से कई विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं मिल सका। इससे नाराज छात्र नेता योगेंद्र भट्ट, गौरव सनवाल की चीफ प्रॉक्टर डॉ. विनय विद्यालंकार से नोकझोंक भी हुई। शनिवार को समय सीमा बढ़ाने आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ। छात्रनेताओं ने चीफ प्रॉक्टर से वार्ता करके तीन अन्य फीस काउंटर भी खुलवाए। छात्र नेता पंकज सूर्या, गौरव सम्भल ने प्राचार्य से नाराजगी जताई। सूर्या का कहना था कि बीकॉम में 1200 सीटें होने की बात कही गई थी, लेकिन प्रवेश केवल 880 सीटों पर किए गए।