फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल गाड़ी का इंजन फेल

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। काशीपुर से आ रही मालगाड़ी का इंजन टांडा हाल्ट के पास फेल हो गया। इससे आधे घंटे तक रेलवे फाटक बंद रहा। बाद में लालकुआं से इंजन लाकर मालगाड़ी को ले जाया गया। वहीं फाटक बंद होने से फाटक के दोनों ओर एक किमी लंबा जाम लग गया।
विज्ञापन

रेलवे सूत्रों के मुताबिक बुधवार शाम मालगाड़ी काशीपुर से आ रही थी। मालगाड़ी का इंजन टांडा रेलवे क्रॉसिंग के आगे हाल्ट के पास फेल हो गया। इंजन फेल होने से गाड़ी वहीं खड़ी हो गई। मालगाड़ी के इंजन फेल होने से करीब आधे घंटे तक फाटक बंद रहा। वहीं मालगाड़ी का इंजन खराब होने पर रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों ने लालकुआं से इंजन मंगा कर मालगाड़ी को खिंचाया। तब कहीं जाकर फाटक खुला। फाटक बंद होने से रुद्रपुर और हल्द्वानी की ओर एक किमी लंबा जाम लग गया। मुख्य यातायात निरीक्षक एमआर आर्य ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें