हल्द्वानी। जलनिगम ने शहर में पेयजल विहीन उपभोक्ताओं का चिन्हीकरण कर उनके लिए अलग पेयजल लाइन बिछाने का प्रस्ताव शासन को भेजा है। पहले चरण में राजपुरा, किदवई नगर और इंदिरानगर में करीब 600 उपभोक्ता चिह्नित किए गए हैं। इन उपभोक्ताओं को पेयजल कनेक्शन दिलाने के लिए नई लाइन बिछाने का प्रस्ताव है। जलनिगम ने करीब तीन करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्ताव स्वीकृत होने पर पेयजल विहीन उपभोक्ताओं को कनेक्शन दिए जाएंगे। जलनिगम अमृत परियोजना के अधिशासी अभियंता केके भट्ट ने बताया कि शासन से अमृत योजना के तहत नई पेयजल लाइनें बिछाने से पहले पेयजल विहीन उपभोक्ताओं के लिए प्रस्ताव बनाकर उन्हें कनेक्शन देने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत पेयजल विहीन उपभोक्ताओं का चिन्हीकरण किया जा रहा है। हाइडिल गेट के लिए नए सिरे से प्रस्ताव बनाया जाएगा।