भीमताल (नैनीताल)। हरेले मेले के लिए मंगलवार को 223 दुकानों का आवंटन किया गया। इसमें 5 लाख 63 हजार 400 का राजस्व नगर पंचायत भीमताल को अर्जित हुआ। बोली में दो दुकानें सबसे अधिक 43 हजार रुपये में छूटीं। मंगलवार को मेलाधिकारी एसडीएम अभिषेक रुहेला, धारी एसडीएम रेखा कोहली, ईओ बीएस रावत के नेतृत्व में व्यापारियों को दो हजार रुपये में प्रत्येक दुकानें देने की बात कही गई। लेकिन कुछ व्यापारियों ने मनमर्जी जगह पर दुकानें नहीं मिल पाने पर विरोध करना शुरु कर दिया। बाद में व्यापारियों की सहमति पर बोली लगाकर 223 दुकानें आवंटित की गईं। जिनसे 5 लाख 63 हजार 400 का राजस्व अर्जित हुआ। बोली में दो दुकानें सबसे अधिक 43 हजार में छूटीं एवं अन्य दुकानें पांच, सात, आठ और 12 हजार तक छूटी। वहीं कुछ छोटे व्यापारियों को सस्ती दरों में दुकानें नहीं मिल पाने पर वह मायूस होकर लौट गए। उन्होंने कहा प्रशासन गरीब व्यापारियों को भी ध्यान दे। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला, संदीप पांडे, मुक्ता खड़का, जीवंती आर्या, भूपेंद्र कन्नौजिया, सचिन बेलवाल आदि मौजूद रहे।