भीमताल (नैनीताल)। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता मोहन राकेश ने शुक्रवार को भीमताल पहुंचकर झील, डैम और नौकुचियाताल का भ्रमण किया। नौकुचियाताल में झील किनारे टूटी दीवारों को ठीक कर लोगों के बैठने के लिए सही कराने को कहा। साथ ही कमलताल में कमल के फूलों की पूर्ण जानकारी लेने के बाद झील की सफाई पर ध्यान देने को कहा। मोहन राकेश ने सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को भीमताल डैम में पड़ रही दरारों को सही करने को कहा। साथ ही डैम के नीचे पार्क को विकसित करने के निर्देश दिए। मुख्य अभियंता मोहन प्रकाश ने बताया कि वह निजी भ्रमण पर भीमताल पहुंचे हैं। इस दौरान सहायक अभियंता बीसी पंत, जेई सुजाता हर्बोला मौजूद रहे।