हल्द्वानी। विश्व पर्यावरण दिवस पर जगह-जगह आयोजन हुए। गोष्ठियों के अलावा पर पौधरोपण और सफाई अभियान चलाया गया।
डीपीएस विद्यालय लामाचौड़ परिसर में 3500 पौधे रोपे गए। निदेशक तुषार उपाध्याय ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने को कहा। इंस्पिरेशन स्कूल में पौधरोपण हुआ। इस अवसर पर सुमित दास, चंद्रकला खनका, हिमानी बिष्ट, पीसी जोशी, बृजमोहन पांडे, शैलजा जहान आदि मौजूद थे। तराई केंद्रीय वन प्रभाग ने मुक्त विवि में प्रस्तावित आईएसबीटी की वन भूमि में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर डीएफओ कल्याणी, एसडीओ यूसी तिवारी, एनसी पंत, सावित्री गिरी, आशुतोष आर्य आदि मौजूद थे। हल्द्वानी वन प्रभाग ने सीआरपीएफ मुख्यालय में पौधे रोपे और पर्यावरण को शुद्ध करने का संकल्प लिया। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति ने पॉल्यूशन कंट्रोल यूनिट की मदद से योगा पार्क में स्वच्छता अभियान चलाया। इस मौके पर अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला, भास्कर पांडे आदि मौजूद थे। भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कोटाबाग ओर चकुलवा में पौधे रौपे। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष विकास भगत, जिला उपाध्यक्ष विक्रम जंतवाल, गौरव जोशी, डूंगर सिंह मेहरा, गिरीश पडलिया आदि उपस्थित रहे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ग्रुप केंद्र काठगोदाम परिसर में पुलिस उपमहानिरिक्षक प्रदीप चंद्र की उपस्थिति में पौधे रोपे। इस मौके पर कमाडेंट आनंद कुमार, उप कमाडेंट देवराज सिंह, बैचन यादव, अमित कुमार, अर्जित शंकर, वेदपाल, दीपक लोहानी आदि थे।
केमिसट एसोसिएशन ने मिशन इंडिया अनाथालय फतेहपुर में पौधे रोपे और फल बांटे। यहां नीरज कांडपाल, संजय सक्सेना, गोपाल अधिकारी, हसनैन रजा, नरेंद्र साहनी, प्रदीप जोशी, आलोक मित्तल सहित अन्य मौजूद रहे। हरि प्रसाद टम्टा पार्क में अनिल कनौजिया, पृथ्वीपाल सिंह, गंगा प्रसाद, राजकमल आदि शामिल रहे।
वीरांगना संस्था की संचालिका गुंजन अरोडा ने बच्चोें के साथ पौधे रोपे।
सुभाषनगर स्थित आंगनबाडी केंद्र में उपजिलाधिकारी एपी बाजपेयी, डॉ. रेनू मर्तोलिया, नरेंद्र कोहली द्वारा पौधरोपण किया गया। एंटी ह्यूमन एंड करप्शन एसोसिएशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा पर्यावरण दिवस के मौके पर गौलापार में कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल जज जूनियर डिविजन कुमारी नेहा कुशवाहा ने पर्यावरण व विधिक संबंधी जानकारी प्रदान की और लोगों को पौधे वितरित किए। इस मौके पर शक्ति प्रसाद सकलानी, देवकी नंदन भट्ट, शांति जीना, गोपाल भट्ट, संजय दुम्का सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
यहां भी कार्यक्रम
नैनीताल। राधा चिल्ड्रन एकेडमी, स्नोव्यू के 150 से अधिक छात्र-छात्राएं गमले लेकर विद्यालय पहुंचे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधक दीपक शाह, प्रधानाचार्या भावना साह, उपप्रधानाचार्या कविता पांडे आदि थे। डीएसबी परिसर एवं जीबी पंत पुस्तकालय कुविवि में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. नीरजा पांडे, प्रो. ललित तिवारी, डा. नीलू लौधियाल, डा. अनिल बिष्ट, डा. कपिल खुल्बेआदि मौजूद थे। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय में हुई पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में अंकिता ने पहला, राहुल ने दूसरा, निकिता और चंद्रप्रकाश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में चेतन ने पहला, रूचिदेव ने दूसरा, विनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य बिशन सिंह मेहता, डा. रेनू बिष्ट, गोविंद सिंह नेगी, हिमांशु रैक्वाल आदि ने सहयोग दिया। सीआरएसटी इंटर कॉलेज में पोस्टर प्रतियोगिता में रोशन कुमार व स्लोगन प्रतियोगिता में सुमित पाठक ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की पीवीएलओ नेहा, प्रभारी प्रधानाचार्य प्रकाश चंद्र पंत, कमलेश चंद्र पांडे, ललित सिंह जीना, डा. एसएस बिष्ट, जेसी मथेला आदि मौजूद थे। जीजीआईसी की एनएसएस छात्राओं ने शहर में जनजागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर प्रधानाचार्या सावित्री दुग्ताल, महिमा जोशी, जय श्री, पार्वती आदि मौजूद थे।
भीमताल (नैनीताल)। मुक्तेश्वर स्थित आईवीआरआई में स्कूली बच्चों ने पौधे रोपे। लघु नाटक प्रस्तुत कर पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस दौरान प्राचार्य बसंती खंपा, शिक्षक-शिक्षिकाएं आदि मौजूद रहे।
भवाली (नैनीताल)। शिप्रा कल्याण समिति के लोगों ने श्मशान घाट और शिप्रा नदी में स्वच्छता अभियान चलाकर 40 कट्टा कूड़ा निकाला। इस मौके पर अध्यक्ष जगदीश नेगी, ओम प्रकाश जोशी, शिव कुमार, धन सिंह बोरा, संजय बोरा मौजूद रहे।
लालकुआं (नैनीताल)। सेंचुरी पेपर मिल परिसर में मिल के मुख्य संचालन अधिकारी जेपी नारायण के नेतृत्व में अधिकारियों और कर्मचारियों ने नीम, जामुन, चंदन, बहेड़ा, आंवला आदि के पौधों का रोपण किया। इस मौके पर मिल के वरिष्ठ अधिकारी सत्यदेव बहुगुणा, आरके धींगरा, नरेश चंद्रा, विजय धीमान, हिमांशु पात्रा, पीयूष मित्तल, देवाशीष दान, जेके गोयल, हेमेंद्र राठौर, अनिल सेतिया, विवेक सक्सेना, वीरेंद्र भटनागर, एके दुबे, एमपी श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर तीन में कोयला डिपो के चारों ओर पौधरोपण किया। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ ने पौधरोपण किया। कार्यक्रम में विधायक नवीन दुम्का और दुग्ध संघ अध्यक्ष भरत नेगी मौजूद थे।
बेतालघाट (नैनीताल)। डीएम विनोद कुमार सुमन, विधायक संजीव आर्य ने बेतालघाट में खुली धिनाई दूध डेयरी में पहुंचकर वहां पौधरोपण किया। उन्होंने धिनाई डेयरी में डॉ. भावना अरोड़ा, राहुल अरोड़ा से मिलकर पानी से घास उगाने वाले हाइड्रोफोनिक सिस्टम को भी देखा। इधर सुंदरखाल इंटर कॉलेज धारी में छात्र-छात्राओं ने पौधे लगाए। इस दौरान प्रधानाचार्य धरम सिंह भाकुनी, जिला समन्वयक ललित मोहन पांडे, सुमित नारायण मौजूद रहे।
प्रकृति के साथ छेड़छाड़ विनाशकारी : पाठक
भीमताल (नैनीताल)। शीतजल मस्त्यिकी अनुसंधान निदेशालय भीमताल में प्लास्टिक से फैल रहे प्रदूषण पर गोष्ठी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि पद्मश्री शेखर पाठक ने कहा कि प्रकृति के साथ जिस तरह से इंसान छेड़छाड़ कर रहा है वह भविष्य के लिए घातक है। लेक्स इंटरनेशनल स्कूल, हरमन माइनर, माउंट एलर्वन स्कूल के बच्चों ने प्रदूषण पर आधारित मॉडल प्रस्तुत किए। इस मौके पर बिड़ला संस्थान के निदेशक डॉ बीएस बिष्ट और डीसीएफआर के निदेशक डीडी शर्मा, डॉ. वी चानू, डॉ. सीनी एलजेंदर, डॉ. प्रज्ञा दास, डॉ. एचसीएच बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष सौरभ रौतेला आदि मौजूद रहे।
वाद-विवाद में शिवानी, हर्षिता ने मारी बाजी
भवाली (नैनीताल)। गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में डॉ. आन सिंह बिष्ट स्मृति वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। सीनियर वर्ग में शिवानी जोशी, हिमांशु कफल्टिया प्रथम, नीमा बिष्ट, प्रमोद बिनवाल द्वितीय, सौरभ, दीप प्रकाश तीसरे स्थान में रहे। जूनियर वर्ग में हर्षिता जोशी, प्रिया दुम्का प्रथम, हिमानी बिष्ट, प्रगति कपिल दूसरे स्थान में और दीपिका बहुखंडी, कासिम सैफी तीसरे स्थान में रहे। मेधावी बच्चों सूरज कुमार और मानसी कनवाल को मुख्य अतिथि मोहन सिंह बिष्ट द्वारा सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति की अध्यक्ष खष्टी बिष्ट, प्रबंधक पुष्पेश पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष नीमा बिष्ट, मोहन बिष्ट ने विद्यालय में पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य राम सिंह यादव ने सभी का स्वागत किया। संचालन मेजर केसी लोहनी ने किया।
एक हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने सफाई की
नैनीताल। संत निरंकारी मिशन, निरंकारी सेवा दल के सदस्यों, वर्दीधारी महिला सेवादारों ने नगर में सफाई अभियान चलाया। डीएम विनोद कुमार सुमन, सीडीओ प्रकाश चंद्र, एसएसपी जन्मेजय खंडूरी, एडीएम हरबीर सिंह ने अभियान का शुभारंभ किया। एक हजार से अधिक स्वयंसेवकों ने अयारपाटा नाला, सूखाताल क्षेत्र, नाला नंबर 23, डीएसए मैदान पार्किंग, स्नोव्यू, नैनी झील समेत नगर के विभिन्न नालों, पर्यटन स्थलों से प्लास्टिक समेत अन्य कचरा एकत्रित किया। फाउंडेशन से जुड़े बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिए प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया। मिशन के नगर मुखी केएन भट्ट ने बताया कि वर्ष 2010 में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की स्थापना की गई थी। वर्ष 2015 में फाउंडेशन को स्वच्छ भारत अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। फाउंडेशन की ओर से इस साल 14 स्थान चुने गए, जिनमें उत्तराखंड में मसूरी, ऋषिकेश, नैनीताल शामिल थे।
हवा, पानी, मिट्टी हो रहे विषैले : आईजी
नैनीताल। प्लास्टिक निवारण गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने चिड़ियाघर पहुंचे आईजी पूरन सिंह रावत ने कहा पर्यावरण बचाना इस समय सबसे बड़ी चुनौती है। आज हवा, पानी और मिट्टी विषैले हो रहे हैं। हमें अपने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना होगा तभी उनका भविष्य सुरक्षित रहेगा।
वन क्षेत्रों को प्लास्टिक मुक्त करने के लिए वन विभाग ने मंगलवार को पर्यावरण दिवस पर पांच गाड़ियां विभिन्न वन क्षेत्रों में प्लास्टिक एकत्र करने के लिए भेजीं। संचालन भूमि संरक्षण वन प्रभाग के एसडीओ उमेश चंद्र जोशी ने किया। इस मौके पर दक्षिणी कुमाऊं वृत्त की वन संरक्षक डा. तेजस्वनी अरविंद पाटिल, जू के रेंजर प्रकाश जोशी, उप वन रेंजर दीपक तिवारी, कैलाश चंद्र सुयाल, प्रमोद तिवारी, भगवती सुयाल, खजान चंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।