फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार जून के बजाए अब 19 जून से होगी सेना की कोटा भर्ती रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चार जून से प्रस्तावित कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की यूनिट हेडक्वाटर कोटा भर्ती रैली अब 19 जून से शुरू होगी। सैनिक जनरल ड्यूटी, लिपिक और ट्रेडमैन पदों के लिए प्रस्तावित इस भर्ती रैली में देश के विभिन्न राज्यों के सैन्य परिवारों से जुड़े युवा किस्मत आजमाएंगे। कुमाऊं रेजीमेंट केंद्र की ओर से जारी नए कार्यक्रम के अनुसार 19 जून को सैनिक जीडी (कुमाऊंनी, गोरखा, गढ़वाली) पदों के लिए उत्तराखंड के सैन्य परिवारों से जुड़े युवा भाग लेंगे। 20 जून को सैनिक जीडी (अहीर, राजपूत, गोरखा, नागा) की भर्ती में यूपी, मध्य प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर पूर्व राज्यों के सैन्य परिवारों के युवा हिस्सा लेंगे। इसी दिन सभी राज्यों व जातियों के लिए सैनिक जीडी (स्पोर्ट्समैन) की भर्ती होगी। 21 जून को सैनिक ट्रेडमैन के पदों की भर्ती होगी। इन पदों के लिए सभी राज्यों और जातियों के युवा भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें