फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेंद्र के राजदूत बनने से सैली सुनोली गांव में हर्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। विकासखंड के सैली सुनोली गांव निवासी महेंद्र सिंह कन्याल (आइएफएस) के सूरीनाम में भारत का राजदूत बनने से क्षेत्र में हर्ष की लहर है। लोगों का कहना है कि कन्याल ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके गांव में भी खुशी का माहौल है। मालूम हो कि कन्याल की शिक्षा महाराणा प्रताप स्कूल देहरादून से हुई। दिल्ली से स्नातक करने के बाद 2003 में उन्होंने आइएफएस बी श्रेणी में उत्तीर्ण की। वह अमेरिका सऊदी अरब, फ्रांस, अमेरिका आदि कई देशों में कार्य कर चुके हैं। बताया गया है कि वह निरक्षरों को साक्षर बनाने के प्रयासों में भी जुटे हैं। उत्तराखंड प्रदेश के लिए भी वह इस क्षेत्र में कार्य करना चाहते हैं। उनकी पत्नी आकृति कन्याल साहित्य के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके राजदूत बनने पर सेली सुनोली गांव की प्रधान बीना देवी, हयात सिंह, जसवंत सिंह, अर्जुन सिंह, नारायण सिंह आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें