फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को लुभा रहे खादी के कपड़े

विज्ञापन
पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए खादी भंडार भी तैयार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। खादी के प्रति युवाओं की दीवानगी बढ़ती ही जा रही है। गर्मी के मौसम में फैशन के साथ अलग पहचान दिलाती खादी की इन दिनों बाजार में खासी मांग देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

कॉलेज के छात्र-छात्राओं के साथ ही महिलाओं और पुरुषों के लिए खादी ग्रामोद्योग इस बार खास रंगों और आकर्षक डिजाइन में खादी के कपड़े लेकर आया है। इन सबके बीच जहां लड़कोें को मोदी कुर्ता और आधी बांह की कमीज भा रही है। वहीं युवतियों को खादी के राजस्थानी प्रिंट में सूट और पंतनगर विश्वविद्यालय की छात्राओं की ओर से खादी के टॉप पर की गई कढ़ाई खादी की दुकान तक खींच कर ला रही हैं।


मोदी कुर्ता: 650 से 800 रुपये तक
आधी बांह की कमीज: 800 रुपये
शार्ट कुर्ता: 550 से 800 रुपये तक
राजस्थानी प्रिंट में सूट के कपड़े: 250 रुपये प्रति मीटर

छात्राओं को कढ़ाई का दिया जाता है मेहनताना
पंतनगर विश्वविद्यालय की छात्राओं की ओर से खादी के टॉप पर की गई कढ़ाई वाले टॉप युवतियों को काफी पसंद आ रहे हैं। खादी ग्रामोद्योग के प्रबंधक जीएस बिष्ट और बीएस राठौर ने बताया कि अनुबंध के चलते प्रयोग करने के लिए विश्वविद्यालय की गृह विज्ञान की छात्राओं को खादी का कपड़ा दिया जाता है, जिस पर छात्राएं कढ़ाई करती हैं। वहीं छात्राओं को प्रत्येक टॉप पर की जानी वाली कढ़ाई का मेहनताना भी 150 से 200 रुपये तक दिया जाता है। बाजार तक पहुंचने में इन टॉप पर की जाने वाली कढ़ाई के अनुरूप इनकी कीमत 850 से 1000 रुपये तक रखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें