भवाली (नैनीताल)। शहर में इन दिनों पहाड़ से आ रहे फलों को सैलानी और स्थानीय लोग खूब खरीद रहे हैं। भवाली के बाजार में काफल, खुबानी, आड़ू आदि पहाड़ी फलों को दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, मुंबई, यूपी के पर्यटकों के अलावा स्थानीय लोग भी खरीद रहे हैं।
रामगढ़, मुक्तेश्वर, नथुवाखान, हरतपा, निगलाट से फल उत्पादक और ग्रामीण भवाली की मंडियों और बाजारों में काफल, आड़ू, पुलम, खुबानी बेचने आ रहे हैं। प्रेम फ्रूट मार्ट भवाली के धीरज भाकुनी ने बताया कि अल्मोड़ा, रानीखेत, नैनीताल, रामगढ़ और भीमताल को जाने वाले सैलानी भवाली से फलों को खरीद कर ले जा रहे है। फलों की ब्रिकी से फल उत्पादकों और दुकानदारों को लाभ पहुंच रहा है। भवाली की मंडियों से कुमाऊं के साथ दिल्ली, मुंबई की बाजारों में आड़ू, पुलम, खुबानी, काफल भेजा जा रहा है।
बाजार में फल - दाम
खुबानी, पुलम - 100-120 रुपये किलो
आड़ूू - 60 से 100 रुपये किलो
काफल - 160 से 200 रुपये किलो तक