फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत टैक्स तो ले रहा पर सुविधा नहीं दे रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़-झूलाघाट मार्ग के वड्डा, बड़ालू, गौरीहाट और झूलाघाट कस्बों को सफाई और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था के लिए जिला पंचायत से मिलने वाली धनराशि तीन वर्षों से नहीं मिलने से व्यापारियों में गुस्सा है। वड्डा और झूलाघाट के व्यापार संघों ने जिला पंचायत को टैक्स न देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


व्यापारियों का कहना है कि वह खुद ही सफाई और बिजली बिलों का भुगतान कर रहे हैं। दस वर्ष पहले जिला पंचायत एवं जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के बीच सभी व्यापार मंडल को राजस्व जमा होने के बदले सफाई और पोल लाइट के लिए निश्चित धनराशि देेने पर सहमति हुई थी। पिथौरागढ़ से सटे वड्डा में 200 व्यापारी जिला पंचायत को 250 से 500 रुपये के बीच हर साल राजस्व देते हैं।

वड्डा के व्यापारी और व्यापार संघ के प्रदेश मंत्री विपिन पांडे ने बताया कि तीन वर्षों से जिला पंचायत द्वारा दिया जाने वाला 6000 रुपया नहीं आ रहा है। बड़ालू के व्यापारी हरीश जोशी, गौरीहाट के व्यापार संघ अध्यक्ष पूरन सिंह धारियाल और झूलाघाट के व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि टैक्स लिया जा रहा है तो व्यापारियों को सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन


झूलाघाट व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी ने कहा कि जिला पंचायत ने सुविधा के नाम पर हाल ही में कुछ सोलर लाइट झूलाघाट में लगाई हैं। झूलाघाट और वड्डा व्यापार मंडलों ने शीघ्र पिछले वर्षों और इस वर्ष का व्यापार संघ को दी जाने वाली धनराशि का भुगतान न होने पर जिला पंचायत को टैक्स न देने की बात कही है।

उधर, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अभिषेक खोलिया का कहना है कि वह इस समय जिला मुख्यालय में नहीं हैं। लौटने के बाद इस मामले की छानबीन की जाएगी। यदि जिला पंचायत भुगतान करता रहा है तो भुगतान कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें