ज्योलीकोट (नैनीताल)। ज्योलीकोट में तेंदुए की दहशत लोगों में दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। बुधवार को चोपड़ा गांव में तेंदुए के भय से भाग रही महिला ममता देवी पत्नी कंचन सिंह पैर फिसलने से गिर गई। इस दौरान उसके हाथ की हड्डी टूट गई। ममता घर के पास के खेतों में घास काटने गई हुई थी। इसी दौरान उसे खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। महिला के चोटिल होने पर परिजनों ने वन-विभाग से गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है। इधर बीते दिवस दो स्कूटी सवार युवकों ने दोपहर के समय सड़क में देखा। ग्राम प्रधान बेलवाखान हिमांशु पांडे ने वन विभाग के अधिकारियों से तेंदुए को जल्द पकड़ने और गश्त बढ़ाने की मांग की है।