भीमताल (नैनीताल)। बीएसए की ओर से यहां मिनी स्टेडियम में कुमाऊं टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें शनिवार को भीमताल क्रिकेटर्स ने भीमताल व्यापार मंडल को हरा क्वाटर फाइनल में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भीमताल क्रिकेटर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 182 रन बनाए। जवाब में भीमताल व्यापार मंडल की टीम 130 रन बनाकर आउट हो गई। मैच में मैन ऑफ द मैच हिमांशु बने। मैच में अंपायर सागर मेहरा, प्रदीप रहे। इस दौरान आयोजक सचिन बेलवाल, भूपेंद्र कन्नौजिया, चेतन जोशी आदि मौजूद रहे।