फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबी कालेज में पुलिस सुरक्षा में हुआ इम्तहान

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शनिवार को बीए तीसरे सेमेस्टर की मनोविज्ञान विषय के द्वितीय पेपर की परीक्षा पुलिस सुरक्षा में कराई गई। रविवार को एक हजार से अधिक छात्रों की परीक्षा होने को लेकर पुलिस के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

निलंबन की कार्रवाई को लेकर आंदोलित कर्मचारियों का विरोध करने पहुंचे एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बीए की परीक्षा रोकने का प्रयास किया था। इस वजह से शनिवार को बीए तीसरे सेमेस्टर की मनोविज्ञान विषय का पेपर होने पर पुलिस फोर्स को तैनात किया गया था। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक चली परीक्षा के दौरान परीक्षा कक्ष की ओर से किसी को नहीं जाने दिया गया। परीक्षा नियंत्रक डॉ. पूर्णिमा भटनागर ने बताया कि मनोविज्ञान विषय के पेपर में सिर्फ 42 परीक्षार्थी थे। रविवार को बीए तीसरे सेमेस्टर शिक्षाशास्त्र के द्वितीय प्रश्नपत्र का पेपर है जिसमें एक हजार से अधिक विद्यार्थी बैठेंगे। परीक्षा के लिए 24 परीक्षा कक्ष बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा में कोई व्यवधान न हो इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को पत्र भेजा गया है।

संगीत की क्लास ले रहे शिक्षक का विरोध
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में कार्य बहिष्कार के दौरान शिक्षक महेश चंद्र पांडे द्वारा संगीत की क्लास लेने पर कर्मचारियों ने हंगामा किया। कर्मचारी नेता सुरेंद्र रौतेला ने बताया कि सभी शिक्षण कार्य नहीं कर रहे, इसके बावजूद संगीत के शिक्षक छात्राओं को बुलाकर क्लास ले रहे थे। इसका कड़ा विरोध किया गया। बाद में शिक्षक ने खेद व्यक्त कर छात्राओं को वापस कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें