फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौला में खनन की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। गौला नदी में अब शीशमहल से शांतिपुरी तक सभी गेटों पर खनन निकासी शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को इंद्रानगर का बुग्गी गेट और शांतिपुरी गेट भी उप खनिज निकासी के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

लंबे समय से गेट खुलने का इंतजार कर रहे बुग्गी वालों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। अब गेट बुग्गियों से उपखनिज निकासी के लिए खोल दिया गया है। वन निगम के अधिकारिक जानकारी के मुताबिक 700 बुग्गियों का पंजीकरण कराया गया है। पंजीयन अभी जारी है। वहीं इस गेट से तीन बुग्गियों से उपखनिज की निकासी की गई। शांतिपुरी में भी दोपहर बाद एक वाहन से उप खनिज निकासी कर गेट खोलने की औपचारिकता पूरी हो गई है। वन अधिकारियों के मुताबिक नदी में सूर्योदय से सूर्यास्त तक सभी गेटों से 5559 वाहनों से 434257 क्विंटल उपखनिज की निकासी की गई, जबकि 268 वाहन ओवरलोड में पकड़े गए, जिनकी निकासी बंद की गई।


10 दिसंबर तक तैयारी पूरी करें
वन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक एमपीएस रावत ने कहा कि जिला लौगिंग प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि 10 दिसंबर तक वाहनों पर आरएफआईडी चिप सिस्टम की तैयारियां पूरी कर ली जाएं। सभी वाहन स्वामी चिप लगा लें। इस पर कोई छेड़छाड़ न करें। कार्यदायी संस्था भी तैयारी पूरी कर ले। निर्धारित अवधि के बाद जिस स्तर से भी आरएफआईडी लागू करने में कमी होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें