नैनीताल। जिला महिला हॉकी एसोसिएशन और सेंचुरी पल्प पेपर मिल लालकुआंकी ओर से डीएसए मैदान में शुक्रवार को पांच दिनी अखिल भारतीय चंद्रावती तिवारी फाइव-ए-साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता में सात मैच खेले गए। प्रतियोगिता के पहले मुकाबला में कानपुर ने बिजनौर को 1-0 से हराया। दूसरा मुकाबले में मुरादाबाद ने इलाहाबाद को 4-3, तीसरे मुकाबले में मेरठ ने बरेली को 5-2, चौथे मुकाबले में अल्मोड़ा ने पीलीभीत को 2-0, पांचवें मुकाबले में उत्तराखंड ने गो कोलकाता को 4-3, छठे मुकाबले में दिल्ली ने टनकपुर को 3-0 से हराया। सातवां मैच ब्लैक बर्न कोलकाता और एमएल साह बाल विद्या मंदिर नैनीताल के बीच बराबरी में छूटा। दोनों ही टीमों ने एक-एक गोल किया। उद्घोषक प्रो. ललित तिवारी और हरीश राणा थे। निर्णायक अमित, मोहित, मंजुल, मनोज बिष्ट, शिखा बिष्ट और चंद्रशेखर थे। फाइनल मुकाबला पांच नवंबर को खेला जाएगा। ब्यूरो