बीएड में प्रवेश के लिए काउसलिंग आठ तक
नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल की ओर से संचालित बीएड प्रवेश परीक्षा वर्ष 2017 में उत्तीर्ण अभ्यर्थियों की दूसरी काउंसलिंग आठ नवंबर तक विस्तारित कर दी गई। कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. सुधीर बुड़ाकोटी ने कहा कि इच्छुक अभ्यर्थी सीधे संबंधित महाविद्यालयों, संस्थानों में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। प्रवेश मेरिट के आधार पर रिक्त सीटों के सापेक्ष किए जाएंगे। ब्यूरो