फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेशम फेडरेशन के चेयरमैन की जान लेने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। रेशम फेडरेशन के चेयरमैन घनश्याम शर्मा की जान लेने की कोशिश की गई। एक दिन पहले मंडी के पास हमलावरों ने गोली चलाई, बुधवार को तमंचा तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। देर रात घनश्याम शर्मा ने नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। थाने में आरोपी ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन

छड़ायल निवासी घनश्याम शर्मा की मंडी में आढ़त हैं। मंगलवार सुबह गाड़ी खड़ी करने को लेकर उनकी एक युवक से कहासुनी हो गई। आरोप है कि युवक ने व्यवसायी पर गोली चलाई थी लेकिन गोली नहीं लगी। उस समय लोगों के समझाने पर घनश्याम ने पुलिस को सूचना नहीं दी। उनका कहना है कि वह कार से बुधवार की रात घर लौट रहे थे। इस बीच पुरानी मंडी के गेट पर दो लोगों ने कार रोक ली। कनपटी पर असलहा सटाकर दोनों ने धमकी दी कि यदि फायरिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई तो उसके बच्चों को अगवा कर लेंगे। इस धमकी से वह परेशान हो गए। उनकी पत्नी दीपा शर्मा ग्राम प्रधान हैं। दोनों बुधवार रात कोतवाली थाने में पहुंचकर नामजद तहरीर दी है। आरोप लगाया कि हमलावर ने मंडी के व्यवसायियों को आतंकित कर रखा है। पिछले साल उसने एक कर्मचारी को पीटकर घायल कर दिया था। गुंडई के बल पर उसने एक दुकान भी ली है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी हरीश नेगी को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। थाने में आरोपी के आते ही घनश्याम शर्मा उस पर झपटे तो पुलिस ने समझा बुझाकर हटा दिया।

चेयरमैन ने थाने में किया हंगामा
रेशम फेडरेशन के चेयरमैन कोतवाली में आरोपी को देखते ही आपा खो बैठे और मारने के लिए जाने लगे। आरोप लगाया कि पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर चेयरमैन को शांत किया और पकड़कर कुर्सी पर बैठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें