फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा महोत्सव में हुआ सुंदर कांड का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। क्षेत्र में दुर्गा पूजा महोत्सव जारी है। रानीखेत गांधी चौक स्थित पंडाल पर शनिवार की रात सुंदरकांड का आयोजन किया गया। आगरा से पहुंची सचिन एंड टीम ने वहां भजन-कीर्तन भी प्रस्तुत किए। इससे पूर्व महाआरती का आयोजन किया गया। यजमान की भूमिका वरिष्ठ व्यापारी उमेश भट्ट ने निभाई। चौबटिया और ताड़ीखेत स्थित पंडालों में भी सुबह-शाम आरती के बाद भजन-कीर्तन चल रहे हैं। बैंक बिल्डिंग परिसर स्थित दुर्गा पूजा महोत्सव में नियमित रूप से प्रसाद वितरित किया जा रहा है। आयोजकों ने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। द्वाराहाट स्थित शीतलापुष्कर मैदान में भी दुर्गा पूजा महोत्सव जारी है। यहां भी भजन-कीर्तन और नियमित अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। हैड़ाखान आश्रम में विश्व शांति के लिए जगदंबा महायज्ञ जारी है। देश-विदेश से आए बाबा के भक्तगण नियमित रूप से यज्ञ में भाग ले रहे हैं। दोपहर में वहां भजन-कीर्तनों का आयोजन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें