फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकारियों के सामने डाला गया ट्रंचिंग ग्राउंड में बायोमेडिकल वेस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। नगर निगम के ट्रंचिंग ग्राउंड में बायोमेडिकल वेस्ट आना जारी है। हद तो तब हो गई जब शुक्रवार को नगर निगम के अधिकारियों के सामने ही ट्रंचिंग ग्राउंड में बायोमेडिकल वेस्ट डाला गया। अधिकारियों ने भी निगम की गाड़ी में बायोमेडिकल वेस्ट आने पर चालक पर सिर्फ 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन

नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण ट्रंचिंग ग्राउंड में बायोमेडिकल वेस्ट आ रहा है। हाइकोर्ट ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ट्रंचिंग ग्राउंड से बायोमेडिकल वेस्ट हटाने और इसके निस्तारण करने के आदेश दिए हुए हैं। शुक्रवार को अमर उजाला की टीम ट्रंचिंग ग्राउंड पहुंची। यहां उपनगर आयुक्त नीरज जोशी और सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ट्रंचिंग ग्राउंड में सड़क तक फैले कूड़े को पोकलैंड के माध्यम से हटा रहे थे। उधर ट्रंचिंग ग्राउंड में गाड़ियों की जांच के लिए रखा कर्मचारी भी मौके पर मौजूद था। तभी नगर निगम की तीन गाड़ियां कूड़ा लेकर पहुंचीं, लेकिन कर्मचारी ने इन गाड़ियों को चेक नहीं किया। जब अमर उजाला की टीम ने उस कूड़े की जांच की तो उसमें सिरिंज और खून लगी रूई दिखाई दी।
जब यह उपनगर आयुक्त को दिखाया गया तो उन्होंने जांच को रखे गए कर्मचारी को कड़ी फटकार लगाई। उधर निगम की गाड़ी के चालक पर 500 रुपये अर्थदंड लगाने की संस्तुति कर दी। इससे साफ है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण ट्रंचिंग ग्राउंड में बायोमेडिकल वेस्ट डाला जा रहा है।
विज्ञापन

निगम की गाड़ी में बायोमेडिकल वेस्ट आने पर 500 रुपये का जुर्माना
हाइकोर्ट के आदेशों का खुलेआम हो रहा उल्लंघन
दावे खोखले तीन लोगों से नहीं हुई वसूली
नगर निगम ने अमर उजाला की खबर के बाद ट्रंचिंग ग्राउंड में बायोमेडिकल वेस्ट फेंकने पर तीन फर्मों पर 20 हजार के हिसाब से जुर्माना डाला गया था। साथ ही तीन दिन में पैसा जमा नहीं करने पर आरसी काटने की बात कही गई थी। लेकिन नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही के कारण 15 दिन बीतने के बाद भी इनसे वसूली नहीं की गई और न ही इनकी आरसी काटी गई। इससे बायोमेडिकल वेस्ट डालने वालों के हौसले बुलंद हैं।
जांच को नहीं आते हैं अधिकारी
नियमानुसार नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ट्रंचिंग ग्राउंड की जांच करनी होती है। ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े की जांच के लिए एक कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। मुख्य नगर आयुक्त के निर्देश के बाद उपनगर आयुक्त ने बुधवार को ट्रंचिंग ग्राउंड की जांच की थी। मौके से कर्मचारी नदारद मिला था। उसके बाद उपनगर आयुक्त ने कर्मचारी यूएल के निलंबन की संस्तुति की थी। साथ ही नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मौका मुआयना करने के लिए भी कहा गया था। इसके बाद भी नगर स्वास्थ्य अधिकारी को ओर से कुछ नहीं किया जा रहा है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी को नहीं किया गया रिलीव
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तुहीन कुमार का स्थानांतरण द्वाराहाट हो गया है। नगर आयुक्त ने उन्हें अभी रिलीव नहीं किया है। उधर मेयर जोगेंद्र रौतेला ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी का स्थानांतरण रोकने को कहा है। इस पर सवाल उठ रहे हैं कि जहां एक ओर हाइकोर्ट के आदेशों का पालन नहीं हो रहा है। नगर की सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। उसके बाद भी ऐसे अधिकारियों को रोकने की संस्तुति क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें