फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमबीपीजी कालेज के छात्रों ने कुलपति का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ पदाधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय के खिलाफ प्रदर्शन कर कुलपति का पुतला फूंका।
विज्ञापन

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने कहा कि जिस तरह राजनीतिक दबाव में आकर पुनर्मूल्यांकन का आदेश देकर फेल छात्रों को उत्तीर्ण करने का भरोसा दिया है, उससे प्रतीत होता है कि कुलपति को पढ़ने वाले छात्रों से अधिक राजनीति की आड़ में अराजकता फैलाने वाले पसंद हैं। छात्रनेताओं ने चेतावनी दी कि अगर किसी के दबाव में अनुत्तीर्ण डिप्लोमा छात्रों को उत्तीर्ण किया गया तो कड़ा विरोध कर आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष नीरज मेहरा, उपाध्यक्ष अर्जुन सम्भल, सचिव अर्पित बिसौती, उपसचिव अंकित तोलिया, सागर अधिकारी, गुड्डू नयाल, दिनेश बिष्ट, पंकज मेहरा आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें