फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 209 नए कोविड पॉजिटिव केस

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। मिनी स्टेडियम में कोविड मरीजों के लिए बनाया गया अस्थायी कोविड अस्पताल बंद हो गया है। अस्पताल के बाहर ताला लटक रहा है और वहां तैनात डॉक्टरों को पर्वतीय क्षेत्रों में भेज दिया है।
विज्ञापन

कोविड के केस लगातार बढ़ने पर मिनी स्टेडियम हल्द्वानी में कोविड मरीजों के लिए अस्थायी अस्पताल बनाया गया था। यहां कम लक्षण वाले मरीजों को रखा गया था। साथ ही 150 बेड का अस्पताल आधी अधूरी तैयारी के साथ शुरू हुआ था। मरीजों को ऑक्सीजन देने के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का प्रयोग किया जा रहा था। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि मरीजों की संख्या कम होने के कारण इसको बंद किया गया है। एसटीएच में भी मरीज कम हैं और बेड खाली हैं। उन्होंने यहां तैनात डॉक्टरों को पर्वतीय क्षेत्रों में भेजा गया है क्योंकि वहां मरीजों की संख्या अधिक थी। साथ ही फार्मासिस्ट और नर्सिंग स्टॉफ को टीकाकरण के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। इनका उपयोग टीकाकरण में किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर अस्थायी अस्पताल को दोबारा खोल दिया जाएगा।
जिले में 209 नए कोविड पॉजिटिव केस
हल्द्वानी। जिले में मंगलवार को कोविड के 209 नए केस आए, जबकि 1090 की रिपोर्ट का इंतजार है। 43 केंद्रों पर 2649 को कोविड का टीका लगाया गया। एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि बुधवार को 43 केंद्रों पर कोविड का टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें