फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टनकपुर जाने वाली बस निरस्त

विज्ञापन
electric bus jammu - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हल्द्वानी। टनकपुर जाने वाली बस को बिना कारण निरस्त कर दिया गया। इससे नाराज यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इसके बाद भी निगम के अधिकारियों की नींद नहीं टूटी। बाद में यात्री परेशान होकर प्राइवेट बसों से टनकपुर जाना पड़ा।
विज्ञापन

हल्द्वानी बस डिपो से रोजाना शाम पांच बजे टनकपुर के लिए बस जाती है। इसमें इतनी भीड़ रहती है कि यात्री खड़े-खड़े तक यात्रा करते हैं। इसलिए रविवार शाम को कई यात्री बस की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन बस शाम 5:15 बजे तक नहीं पहुंची। जब यात्रियों ने अधिकारियों से जानकारी मांगी तो रोडवेज स्टेशन में तैनात टाइम ऑफिस के अधिकारियों ने बताया कि बस खराब है। यात्रियों ने दूसरी बस भेजने की मांग की गई लेकिन अधिकारियों ने बताया कि दूसरी बस नहीं है। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा काटा और मजबूरी में प्राइवेट बसों से टनकपुर के लिए रवाना हुए। वहीं, दिल्ली रूट पर पिल्खुवा में फ्लाईओवर निर्माण कार्य के चलते लग रहे जाम में फंसी बसें भी ढाई घंटा तक लेट पहुंच रही हैं। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


टनकपुर जाने वाली बस निरस्त, यात्रियों ने किया हंगामा
प्राइवेट बसाें में गए यात्री, दिल्ली रूट की बसें भी लेट पहुंची बस अड्डे पर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें