फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदा की हार की हैट्रिक तय : सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लालकुआं (नैनीताल)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जीआईसी के मैदान भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के समर्थन में हुई जनसभा कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी हरदा की हार की हैट्रिक तय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तराई और भाबर के किसानों की पेयजल दिक्कतों को देखते हुए जमरानी बांध निर्माण की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। जिसकी पर्यावरणीय स्वीकृति भी मिल चुकी है। नैनीताल की झील को संरक्षित रखने के लिए कोसी में बैराज बनाकर पानी के संरक्षण करने की कवायद की जाएगी। इसकी भी पर्यावरणीय स्वीकृति प्राप्त हो गयी है। उन्होंने कहा कि बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। नगर में बस अड्डा, ट्रांसपोर्ट नगर बनाने के लिए अपने स्तर से प्रयास करेंगे। इस मौके पर काशीपुर के पूर्व विधायक राजीव अग्रवाल, निर्दलीय सभासद धन सिंह बिष्ट, कांग्रेसी कार्यकर्ता मनोज मौर्या ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जनसभा में प्रत्याशी अजय भट्ट, विधायक नवीन दुम्का, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रकाश गरजौला, दान सिंह रावत, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


हरदा की हार की हैट्रिक तय : सीएम
लालकुआं में मुख्यमंत्री की जनसभा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें