हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत कभी मौन रहकर तो कभी अंतिम क्षणों में अपने विरोधियों को जवाब देते हैं। होली पर रावत ने एक ट्वीट किया और लिखा कि परिंदा जहाज से उड़ने के बाद जहाज पर ही वापस आता है। शुक्रवार को तो रावत समर्थकों ने सोशल मीडिया उनके समर्थकोें ने प्रत्याशी भी घोषित कर दिया।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के हरिद्वार लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरने की चर्चा चल रही थी। तीन दिन पहले दिल्ली में हलचल शुरू हो गई कि पूर्व सीएम भी नैनीताल-ऊधमसिंह नगर से प्रत्याशी हो सकते हैं। कांग्रेस इलेक्शन कमेटी की बैठक में मंगलवार को रावत ने बुधवार को अपनी मंशा जता दी थी। रावत ने होली के दिन ही ट्वीट कर इशारा करते हुए लिखा ‘सुबह से बहुत सारे लोग जानना चाह रहे हैं कि पार्टी मुझे कहां से उम्मीदवार बनाना चाह रही है, मैं तो केवल एक भक्ति गीत जानता हूं, उसी को गुनगुना रहा हूं.. मेरो मन अनत कहा सुख पावे। जैसे उड़ि जहाज कौ, पंछि पुनि जहाज पै आवै।’ उन्होंने आगे लिखा जहां पार्टी का आदेश और सब जानते हैं उसी का पालन होगा। सूत्रों की मानें तो प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष इस बात पर पूरा जोर लगा रहे थे कि रावत को हरिद्वार से मैदान में उतारा जाए।
‘मेरो मन अनत, कहा सुख पावे’
पूर्व सीएम ने होली के दिन किया ट्वीट, लिखा परिंदा जहाज से उड़ने के बाद जहाज पर ही वापस आता है
रावत समर्थक नामांकन की तैयारी में जुटे
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से प्रत्याशी बनाए जाने की चर्चाओं के बीच उनके समर्थकों ने नामांकन की तैयारी कर दी। स्वराज आश्रम में एक नेता ने दूसरे से कहा कि 25 को पूर्व सीएम नामांकन करेंगे। नामांकन के दिन 10 बसें लानी होंगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी रावत को बधाई देने वालों का तांता लग गया।