हल्द्वानी। लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशी घोषित करने के बाद भाजपा अपने चुनाव अभियान की शुरुआत नैनीताल जिले से कर रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की शनिवार को नैनीताल जिले में दो जगह जनसभाएं रखी गई हैं।
सीएम की जनसभा पहले 26 मार्च को बेतालघाट में होनी थी मगर इसे संशोधित कर 23 मार्च किया गया। भीमताल के ओलखकांडा क्षेत्र के खनस्यू में सुबह 11 बजे भी मुख्यमंत्री का कार्यक्रम रखा गया है। दोपहर एक बजे सीएम नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के बेतालघाट के मिनी स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। भाजपा के कुमाऊं मीडिया सह प्रभारी प्रकाश रावत के अनुसार इन कार्यक्रमों में नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट भी रहेंगे। सीएम इन कार्यक्रमों के बाद रुद्रपुर के जिला कार्यालय में चुनाव संचालन समिति के साथ बैठक भी करेंगे। भाजपा प्रत्याशी घोषित करने के बाद आक्रामक प्रचार में जुटी है। प्रधानमंत्री की 28 मार्च को रैली भी प्रस्तावित है। अल्मोड़ा सीट पर भी स्टार प्रचारकों की उतारने की तैयारी है।
सीएम की नैनीताल जिले में दो जनसभाएं आज