फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूओयू : छात्र 30 मार्च तक ले सकेंगे दाखिला

विज्ञापन
admission shimla
विज्ञापन
हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के शीतकालीन सत्र की परीक्षाएं दिसंबर में हुईं थीं। उन सभी द्वितीय, तृतीय वर्ष एवं सभी सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए अगली कक्षा, सेमेस्टर में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 15 मार्च से बढ़ाकर 30 मार्च कर दी गई है। विद्यार्थी बिना विलंब शुल्क के इस तिथि तक दाखिला ले सकते हैं, इसके बाद विलंब शुल्क देना होगा। विश्वविद्यालय के प्रवेश प्रभारी डॉ. मदन मोहन जोशी ने कहा कि सभी संबंधित विद्यार्थी 30 मार्च तक अपने अध्ययन केंद्र पर जाकर या ऑनलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। ताकि उन्हें समय पर अध्ययन सामग्री भेजी जा सके। डॉ. जोशी ने कहा कि विद्यार्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट से अपनी डिजिटल अंकतालिका प्रिंट करा कर प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन


यूओयू : छात्र 30 मार्च तक ले सकेंगे दाखिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें