फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानबूझ कर वनों में आग लगाने वालों पर कार्रवाई करे पुलिस

विज्ञापन
wild fire - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नैनीताल। डीएम विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को जिला सभागार में जिला स्तरीय समिति की बैठक हुई। इसमें जंगल की आग रोकने पर चर्चा हुई। इसमें डीएम सुमन ने कहा कि वनों में आग लगाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करे। बताया कि अगर किसी वन पंचायत में बीते पांच साल से अग्नि दुर्घटनाएं हो रही हैं और इस बार नहीं होगी तो वन पंचायत को तीन हजार रुपये तक का पुरस्कार दिया जाएगा। सात वन पंचायतों को प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे। डीएम ने जिला स्तर पर सभी विभागों को एक वाट्सएप ग्रुप भी बनाने को कहा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि वन विभाग के साथ अन्य विभाग भी वनाग्नि रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। शिक्षाधिकारी तय करें कि मार्च से जून के बीच हर मंगलवार को सभी विद्यालय प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को जंगल की आग के प्रति जागरूक करें। बैठक में निर्णय लिया गया कि जल संस्थान स्कूल परिसरों में ग्रीष्मकाल के दौरान हमेशा दो बड़े टैंकर पानी से भरकर सुरक्षित रखें ताकि आपदा आने पर इसका प्रयोग किया जा सके। परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह यात्रियों को अवगत कराएं कि यात्रा के दौरान जलती बीड़ी, सिगरेट, माचिस खुले में न फेंकें। संचालन करते हुए डीएफओ बीजू लाल टीआर ने बताया कि वन विभाग की ओर से फायर सीजन से संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। घटनाओं के मूल्यांकन, अनुश्रवण के लिए जिले में आठ मास्टर कंट्रोल रूम, 249 क्रू स्टेशन, सभी कार्यालयों में कंट्रोल रूम चलाए जा रहे हैं। इस दौरान सीओ सिटी विजय थापा, आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार, एसडीओ हल्द्वानी राजेश कुमार, नवीन चंद्र पंत, ध्रुव सिंह, गिरीश चंद्र, हीरा लाल, तारा सिंह, संतोष पंत, हरीश चंद्र आर्या, प्रमोद कुमार तिवाड़ी आदि थे।
विज्ञापन


वनों में आग लगाने वालों पर कार्रवाई करे पुलिस
वन पंचायत के जंगल आग से बचे तो मिलेगा नकद पुरस्कार
डीएम ने की वन, पुलिस, आपदा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें