फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों के लिए अंतिम मौका, पीएमईजीपीवाई में अभी करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्द्वानी। बेरोजगारों के लिए प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना में आवेदन करने का एक और मौका है। वे ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। योजना का अंतिम साक्षात्कार इस महीने की 20-25 दिसंबर के बीच होगा।
विज्ञापन

जिला उद्योग केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वित्तीय साल 2018-19 में विभाग को 38 युवाओं को ऋण देने का लक्ष्य था। विभाग ने 64 युवाओं के ऋण आवेदन को मंजूरी दी। इनमें 53 आवेदकों ने 98 लाख से ज्यादा की सब्सिडी क्लेम भी कर दी है। वहीं जिला उद्योग केंद्र, खादी कमीशन और खादी बोर्ड का लक्ष्य पूरा नहीं हो पा रहा है। इस वजह से एक बार फिर पीएमईजीपीवाई में युवा ऋण के लिए आवेदन मांगे गए हैं। महाप्रबंधक विपिन कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन से 20-25 दिसंबर के बीच की तारीख तय की जा रही है।
विज्ञापन


अभी है मौका, पीएमईजीपीवाई के लिए करें आवेदन
20-25 दिसंबर के बीच होना है इस साल का अंतिम साक्षात्कार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें