फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीडी बिरला स्कूल चिलियानौला में दो दिनी वार्षिक खेल महोत्सव शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। चिलियानौला स्थित जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल में वार्षिक खेल महोत्सव शुरू हो गया है। 31वें वार्षिक खेलों का उद्घाटन तहसीलदार नितेश डांगर ने किया। विद्यालय के चोरों सदनों की टुकड़ी ने मार्च पास्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि को सलामी दी। मास पीटी, ताइक्वांडो, एरोबिक्स, जिम्नास्टिक का प्रदर्शन कर छात्रों ने सभी का दिल जीत लिया। अंतर सदनीय खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार भी प्रदान किए।
विज्ञापन


जीडी बिड़ला मेमोरियल स्कूल के वार्षिक खेलों का उद्घाटन करते हुए तहसीलदार नितेश डांगर ने कहा कि खेलों के माध्यम से भी बच्चे भविष्य संवार सकते हैं, लेकिन इसके लिए अनुशासन और खेल भावना जरूरी है। ऊंची कूद, लंबी कूद, दो सौ, चार मीटर दौड आदि प्रतियोगिताएं हुईं।

इससे पूर्व मार्च पास्ट के माध्यम से मुख्य अतिथि को सलामी दी गई। प्रधानाचार्य मो. आसिम अली, उप प्रधानाचार्य अजय बिहारी सेठ सहित तमाम लोगों ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि नितेश डांगर ने अंतर सदनीय खेल प्रतियोगिताओं के अव्वल प्रतिभागियों नेलसन गुरुंग, ऋषभ अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, विश्वजीत पाठक, दिपेश बिष्ट आदि को पुरस्कार बांटे। इस अवसर पर उप राजस्व निरीक्षक देवेंद्र बिष्ट, सुबुही अली सहित तमाम लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें