हल्द्वानी। सोबन सिंह जीना राजकीय इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस एंड रिसर्च अल्मोड़ा और राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर पांच और दस अक्तूबर को भर्ती होगी। अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में 38 और हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में 30 पदों पर भर्ती होनी है।
चिकित्सा-शिक्षा निदेशालय स्तर से विभिन्न विभागों में विभिन्न पदों के लिए विज्ञापन निकाला गया है। डॉक्टरों के साक्षात्कार चिकित्सा-शिक्षा निदेशालय में होंगे। चिकित्सा-शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि अल्मोड़ा के लिए सीनियर रेजीडेंट और जूनियर रेजीडेंट की भर्ती भी देहरादून में होगी।
इन पदों पर होगी अल्मोड़ा मेडिकल कालेज में भर्ती
- एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, बायोकेमिस्ट्री, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में छह प्रोफेसर।
- बायोकेमिस्ट्री, फार्माकोलॉजी, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, जनरल मेडिसिन, पीडियाट्रिक्स, जनरल सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग, एनीस्थीसियालॉजी, रेडियोलॉजी विभाग में 14 एसोसिएट प्रोफेसर।
- फिजियोलॉजी, जनरल मेडिसिन, टीबी एवं चेस्ट, त्वचा, साइकेट्री, जनरल सर्जरी, ईएनटी, आपथोमालॉजी, स्त्री एवं प्रसूति रोग, एनस्थीसियालॉजी, रेडियोलॉजी और डेंटेस्ट्री विभाग में 18 असिस्टेंट प्रोफेसर।
इन पदों पर होगी हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज में भर्ती
- बायोकेमिस्ट्री, डेंटेस्ट्री, रेडियोलॉजी विभाग में तीन प्रोफेसर।
- फोरेंसिक मेडिसिन, जनरल सर्जरी, ऑर्थोपेडिक और त्वचा रोग विभाग में चार एसोसिएट प्रोफेसर।
- एनस्थीसियालॉजी, कम्यूनिटी मेडिसिन, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, माइक्रोबायोलॉजी, स्त्री एंव प्रसूति, ऑर्थोपेडिक, पैथोलॉजी, साइकेट्री, रेडियोलॉजी, रेडियोथैरेपी, त्वचा रोग, टीबी एवं चेस्ट 23 असिस्टेंट प्रोफेसर।
इनसेट
तीन डॉक्टर मिले, नियुक्ति पत्र लिया मगर आए नहीं
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 31 सीनियर रेजीडेंट की कमी है। पिछले एक माह से सीनियर रेजीडेंट के पद नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। साइकेट्री, त्वचा और बाल रोग विभाग के लिए एक-एक सीनियर रेजीडेंट नियुक्ति किए गए थे। तीनों को नियुक्ति पत्र भी दिया गया मगर वे लौटकर नहीं आए। प्राचार्य डॉ. सीपी भैसोड़ा ने बताया कि साइकेटी और ईएनटी में एसआर के लिए एक-एक डॉक्टर आए थे। जल्द ही इन्हें नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कमी पूरी न होने तक सीनियर रेजीडेंट पद के लिए साक्षात्कार चलते रहेंगे।