हल्द्वानी। ईपीएफओ कार्यालय ने पीएफ का 9.44 लाख रुपये जमा न करने पर सैन-डी कंपनी की प्रॉपर्टी सील कर दी है। यह रकम करीब पांच साल से बकाया थी। बैंक खाता सीज करने के बावजूद रिकवरी नहीं हो सकी थी।
ईपीएफओ के अनुसार सैन-डी कंपनी काशीपुर के महुआखेड़ागंज इंडस्ट्रियल एरिया में स्थित है। कंपनी पर ईपीएफ का एक साल का बकाया 9.44 लाख रुपये जमा करना था। प्रवर्तन टीम ने कई बार कंपनी प्रबंधन को नोटिस देकर पीएफ जमा करने को कहा लेकिन प्रबंधन ने जमा नहीं किया। प्रवर्तन टीम के अनुसार फैक्ट्री से रिकवरी करने के लिए बैंक खाते को भी अटैच किया गया लेकिन खाते में कभी इतनी रकम नहीं आई। इसके बाद प्रवर्तन इंस्पेक्टरों की तीन सदस्यीय टीम ने 28 अगस्त को कंपनी की प्रॉपर्टी को अटैच (सील) कर दिया है। सील करने वाली टीम में तरुण त्रिपाठी, सुनील बब्बर, हितेश बब्बर शामिल थे।