फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महानिरीक्षक एसएस चतुर्वेदी ने किया सीमांत मुख्यालय का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीखेत (अल्मोड़ा)। एसएसबी नई दिल्ली के महानिरीक्षक एसएस चुतर्वेदी (भापुसे) ने यहां गनियाद्योली स्थित एसएसबी सीमांत मुख्यालय का निरीक्षण कर यहां चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। अधिकारियों और जवानों से रुबरू हुए। उन्हें पावर प्रोजक्ट के माध्यम से यहां चल रही तमाम गतिविधियों की जानकारी भी दी गई। इससे पूर्व आईजी को जवानों ने गार्ड ऑफ आनर भी दिया।
विज्ञापन


सीमांत मुख्यालय पहुंचने पर कमांडेंट मेडिकल डॉ. टी दोरजे, स्टाफ आफीसर कार्मिक बीपीएस नेगी, आफीसर नितीश कुमार के नेतृत्व में महानिरीक्षक एसएस चतुर्वेदी का स्वागत किया गया। उनके सम्मान में जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ आनर दिया। आईजी ने सीमांत मुख्यालय में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्हें पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से तमाम क्रियाकलापों से अवगत करवाया गया।

सीमांत मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार बाद में सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। बुधवार की सुबह मुख्यालय की विभिन्न शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान उप महानिरीक्षक एमएम कांडपाल ने महानिरीक्षक को प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इसके बाद आईजी क्षेत्र मुख्यालय अल्मोड़ा और ग्वालदम के लिए रवाना हो गए। यहां संयुक्त क्षेत्र संगठक बीसी जोशी, अधिशासी अभियंता पी गोस्वामी, उप कमांडेंट सुब्रता शाह राय, एचएस पटियाल, चंद्रजीत, प्रचार अधिकारी अनूप चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद थेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें