बाढ़ की तबाही जारी, आवागमन के लिए नाव ही सहारा
- फोटो : अमर उजाला
भीमताल (नैनीताल)। शहर की झील में इन दिनों भारतीय नौ सेना के कमांडिंग लेफ्टिनेंट डीएसबी कैंपस के एनसीसी नेवल बीन कैडेटों को हवा के विपरीत दिशा में नाव चलाने का प्रशिक्षण दे रहे हैं। भीमताल झील में 16 अगस्त से 21 अगस्त तक भारतीय नौ सेना के अधिकारियों द्वारा नेवी के कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नेवी के सभी कैडेट भीमताल झील में सुबह से शाम तक नौ सेना के अधिकारियों से सफल प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। बताया कि कैडेटों को उड़ीसा के चिलका लेक में होने वाली राष्ट्रीय नौका प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण अभियान में डीएसबी कैंपस नैनीताल के 20 कैडेट हैं। प्रशिक्षण अभियान पांच दिन भीमताल, एक दिन नौकुचियाताल और चार दिन नैनीताल की झीलों में दिया जाएगा। प्रशिक्षण अभियान में कमांडिंग ऑफिसर लेफ्टिनेंट बीएस राणा, चीफ पेटी ऑफिसर आरपी सिंह, दर्शन सिंह फर्स्वाण, वीरेंद्र सिंह नेगी, प्रवीण असवाल मौजूद रहे।