फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आलू के छिलकों से बने ऑग्रेनिक ईको फ्रेंडली बैग बटेंगे भीमताल

विज्ञापन
विज्ञापन
भीमताल (नैनीताल)। पॉलिथीन का कोई उचित विकल्प नहीं होने के कारण इस पर पूरी तरह प्रतिबंध नहीं लग पा रहा है। अब सीडीओ विनीत कुमार नई पहल करने जा रहे हैं। सीडीओ एनवी ग्रीन कंपनी बंगलूरू के साथ करार कर ऑर्गेनिक इको फ्रेंडली बैग भीमताल और नौकुचियाताल में निशुल्क बांटेंगे। एनवी ग्रीन कंपनी ने इस बैग को आलू के छिलके, मक्का और साबूदाना के साथ विभिन्न तेलों को मिलाकर तैयार किया है। इस बैग की मांग देशभर में बढ़ने लगी है। उत्तराखंड में पहली बार नैनीताल जिले में इसकी शुरूआत होगी। इस बैग की खासियत है कि अगर जानवर भी इसे खा लें तो उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। इसे गर्म पानी डालकर नष्ट किया जा सकता है। साथ ही 80 दिन में बैग खुद ही नष्ट हो जाएगा। सीडीओ विनीत कुमार ने बताया कि एनवी ग्रीन कंपनी से वार्ता की जा रही है। प्रयोग के तौर पर करीब पांच हजार इको फ्रेंडली बैगों को भीमताल और नौकुचियाताल में निशुल्क बांटा जाएगा। बाद में इन बैगों की कीमत दो से तीन रुपये तक होगी।
विज्ञापन


सीडीओ की पहल पर भीमताल में बंटेंगे ऑर्गेनिक ईको फ्रेंडली बैग
जानवर भी खा सकते हैं ये बैग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें