हल्द्वानी। बेस अस्पताल में पुराने पोस्टमार्टम हाउस को तोड़कर पार्किंग बनाई जाएगी। जिला प्रशासन की टीम ने बेस अस्पताल का निरीक्षण कर नगर निगम को खर्च का ब्योरा देने के निर्देश दिए।
कमिश्नर ने बेस अस्पताल के निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी से बेस चिकित्सालय में पार्किंग बनाने के निर्देश दिए थे। शनिवार को एडीएम हरबीर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज उपाध्याय और नगर निगम की टीम ने बेस अस्पताल का निरीक्षण किया। टीम ने पार्किंग के लिए सबसे उपयुक्त स्थानें खाली पड़े पोस्टमार्टम के भवन को पाया। एडीएम हरबीर सिंह ने बताया कि पुराने पोस्टमार्टम हाउस की बिल्डिंग जीर्णशीर्ण हो चुकी है। इस बिल्डिंग को किसी भी प्रयोग में नहीं लिया जा रहा है इसलिए इस भवन को तोड़कर इस जगह पार्किंग बनाई जाएगी।